राजौरी में 'ऑपरेशन शेरूवाली' का 7वां दिन, मौत के जाल में फंसे आतंकी, पैरा कमांडोज का बड़ा धावा!

राजौरी में 'ऑपरेशन शेरूवाली' का 7वां दिन, मौत के जाल में फंसे आतंकी, पैरा कमांडोज का बड़ा धावा!
Operation Sheruwali LIVE: राजौरी में आतंकियों के खिलाफ चल रहा 'ऑपरेशन शेरूवाली' सातवें दिन भी जारी है. सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमें घने जंगलों में आतंकियों की तलाश में जुटी हैं. पैरा कमांडोज ने जंगल के भीतर बड़ा सर्च अभियान शुरू किया है जबकि बाहरी इलाकों में कड़ी घेराबंदी की गई है. सुरक्षाबलों का दावा है कि आतंकी अब सीमित इलाके में फंस चुके हैं. ड्रोन और थर्मल इमेजिंग के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. राजौरी के कई इलाकों में हाई अलर्ट जारी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.