राजौरी में आतंकी ठिकाना ध्वस्त! खून के निशान देख कांपे आतंकी, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

राजौरी में आतंकी ठिकाना ध्वस्त! खून के निशान देख कांपे आतंकी, देखें ग्राउंड रिपोर्ट
Rajouri Encounter Ground Report: राजौरी के डोरीमल-गंभीर मोगला इलाके में चल रहा ऑपरेशन शेरावाली चौथे दिन और ज्यादा खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम लगातार घने जंगलों में आतंकियों की तलाश में जुटी हुई है. इस बीच सुरक्षाबलों ने आतंकियों के एक बड़े ठिकाने का भंडाफोड़ किया है. मौके से खाने-पीने का सामान, बैग, कपड़े और दूसरी जरूरी सामग्री बरामद हुई है. सबसे बड़ी बात यह है कि एनकाउंटर स्पॉट पर खून के निशान भी मिले हैं, जिससे माना जा रहा है कि एक आतंकी घायल हुआ है. सूत्रों के मुताबिक जंगल में फंसे आतंकियों में एक पूर्व पाकिस्तानी SSG कमांडो के शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है. जानकारी के अनुसार शनिवार को खुफिया इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की थी. इसी दौरान आतंकियों से संपर्क हुआ और रुक-रुक कर फायरिंग शुरू हो गई. अब सुरक्षाबल ड्रोन, स्निफर डॉग्स और हाईटेक सर्विलांस के जरिए जंगल के चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि जब तक पूरा इलाका सुरक्षित घोषित नहीं हो जाता, तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा. न्यूज18 के पास एनकाउंटर स्पॉट की एक्सक्लूसिव तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं.