राजस्थान का सीकर बना नया ‘कोटा’! डॉक्टर बनने का सपना लेकर हजारों छात्र पहुंच रहे, जानिए टॉप NEET कोचिंग्स

राजस्थान का सीकर बना नया ‘कोटा’! डॉक्टर बनने का सपना लेकर हजारों छात्र पहुंच रहे, जानिए टॉप NEET कोचिंग्स
Sikar Top NEET Coaching: राजस्थान का सीकर शहर आज देश के प्रमुख एजुकेशन हब के रूप में पहचान बना चुका है, खासकर NEET परीक्षा की तैयारी के लिए. यहां की कई प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थाएं हर साल बड़ी संख्या में छात्रों को मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता दिला रही हैं. देशभर से छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर सीकर पहुंचते हैं और यहां के अनुभवी फैकल्टी, बेहतर स्टडी मटेरियल और अनुशासित माहौल का लाभ उठाते हैं. सीकर की टॉप NEET कोचिंग्स नियमित टेस्ट सीरीज, डाउट सेशन और प्रतियोगी माहौल के कारण छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. कई संस्थानों के छात्र ऑल इंडिया रैंक हासिल कर चुके हैं, जिससे सीकर की शिक्षा व्यवस्था की पहचान और मजबूत हुई है.