ये विजय... बच्चा लोगों को निकाल वहां से! कोलकाता में अचानक धधकी ऐसी आग, लील ले जिंदगी

ये विजय... बच्चा लोगों को निकाल वहां से! कोलकाता में अचानक धधकी ऐसी आग, लील ले जिंदगी
ये विजय... बच्चा लोगों को निकाल वहां से.... बार बार यही चिल्लाता हुआ एक शख्स रेल की पटरियों पर भागा चला जा रहा था. सामने का नजारा ऐसा था, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए. सामने भीषण आग लगी हुई थी. करीब 15 फीट ऊंची आग की लपटों को देखकर यही लग रहा था, मानो वह सबकुछ अपने भीतर लीलने को तैयार है. दरअसल यह नजारा कोलकाता के बाबूघाट इलाके का है, जहां एक पेड़ अचानक रेलवे ट्रैक की तारों पर गिर गया. जिसके बाद मौके पर भयंकर आग लग गई. बताया जा रहा है कि इस आग की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई है.