ये कोई हमारे दामाद हैं जो इन्हें खाना-कपड़ा दें... बांग्लादेशी घुसपैठियों पर गरजे सीएम सुवेंदु अधिकारी, कहा- 'जेल नहीं, सीधे खदेड़ो, जल्दी भागो'

ये कोई हमारे दामाद हैं जो इन्हें खाना-कपड़ा दें... बांग्लादेशी घुसपैठियों पर गरजे सीएम सुवेंदु अधिकारी, कहा- 'जेल नहीं, सीधे खदेड़ो, जल्दी भागो'
Suvendu Adhikari on Bangladeshi Infiltrators Action : बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बंगाल में एक्शन शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार का यह अभियान अब बेहद आक्रामक और निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है. सीएम ने पुलिस को निर्देश दे दिया है कि इन बांग्लादेशियों को जेल में डालकर सरकारी खर्च पर रखने की कोई जरूरत नहीं है. सुवेंदु अधिकारी ने तंज कसते हुए कहा, "हम इन्हें कपड़े, दवाई और खाना दें, ये कोई हमारे जमाई (दामाद) हैं?" उन्होंने घुसपैठियों को साफ शब्दों में बंगाल छोड़कर भाग जाने की चेतावनी देते हुए कहा कि 'जल्दी-जल्दी भागो, वरना सरकार को जो करना होगा, वह करेगी।'