यूनियन मिनिस्टर का बेटा या हनीट्रैप का शिकार? बंदी भगीरथ पर पॉक्सो केस, 5 करोड़ की वसूली का आरोप

यूनियन मिनिस्टर का बेटा या हनीट्रैप का शिकार? बंदी भगीरथ पर पॉक्सो केस, 5 करोड़ की वसूली का आरोप
Bandi Bageerat Honeytrap Case: केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ पर हैदराबाद में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है. 17 साल की लड़की के परिवार ने उन पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और उत्पीड़न का आरोप लगाया है. वहीं भगीरथ ने खुद को हनीट्रैप का शिकार बताते हुए लड़की के परिवार पर 5 करोड़ रुपए की वसूली की कोशिश का आरोप लगाया है. दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.