मौसम की मार से परेशान किसानों को मिला नया सहारा! पोली हाउस फार्मिंग से बढ़ रही कमाई और सुरक्षित हो रही खेती

मौसम की मार से परेशान किसानों को मिला नया सहारा! पोली हाउस फार्मिंग से बढ़ रही कमाई और सुरक्षित हो रही खेती
Poly House Farming: बदलते मौसम और लगातार प्राकृतिक आपदाओं से परेशान किसान अब पारंपरिक खेती के बजाय स्मार्ट खेती की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. पोली हाउस फार्मिंग किसानों के लिए सुरक्षित उत्पादन और बेहतर आय का मजबूत विकल्प बनकर उभर रही है. इस तकनीक में फसलों को नियंत्रित वातावरण में उगाया जाता है, जिससे अत्यधिक गर्मी, बारिश, ओलावृष्टि और कीटों से काफी हद तक बचाव संभव हो पाता है. विशेषज्ञों के अनुसार पोली हाउस खेती से कम जमीन में अधिक उत्पादन और अच्छी गुणवत्ता वाली फसल प्राप्त होती है, जिससे किसानों की आमदनी भी बढ़ रही है. सब्जियां, फूल और विदेशी फसलों की खेती में इसका उपयोग तेजी से बढ़ रहा है.