मोबाइल और इंटरनेट के दौर में भी जिंदा है राजस्थान की कठपुतली कला! उदयपुर में लोक कला मंडल दे रहा नई पहचान
Kathputli Kala Udaipur: लोक कला मंडल उदयपुर में बदल आधुनिक दौर के बीच राजस्थान की पारंपरिक कठपुतली कला को बचाने और नई पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है. यहां नियमित कठपुतली शो और विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को लोक कला से जोड़ा जा रहा है. मोबाइल और डिजिटल मनोरंजन के बढ़ते प्रभाव के कारण यह पारंपरिक कला धीरे-धीरे लोगों से दूर होती जा रही थी, लेकिन लोक कला मंडल के प्रयासों से अब फिर से जागरूकता बढ़ रही है. देश-विदेश से आने वाले पर्यटक भी इन प्रस्तुतियों में रुचि दिखा रहे हैं. प्रशिक्षण शिविरों में बच्चों और युवाओं को कठपुतली संचालन, लोक संगीत और पारंपरिक कहानियों की जानकारी दी जा रही है.