मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है, आलाकमान से किया वादा निभाएंगे सिद्धारमैया, अब शिवकुमार के हाथ में सत्ता?
ऐसी खबरें हैं कि सिद्धारमैया 28 मई को इस्तीफा देकर शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ कर सकते हैं. मुख्यमंत्री के करीबी एक करीबी ने कहा, 'हां, उन्होंने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है.' कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, सिद्धारमैया राज्यपाल थावरचंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में समय-समय पर गृह मंत्री जी. परमेश्वर का नाम भी सामने आता रहा है. उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व के साथ हुई बैठक पर कुछ भी कहने से इनकार किया.