मुस्लिम गाय खरीदना खाना छोड़ दें, तो सबसे बड़ा नुकसान हिंदुओं को, कोलकाता में बोले इमाम
कोलकाता की नाखुदा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद शफीक कासमी ने एक अजीबोगरीब बयान देकर नई बहस छेड़ दी है. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि 'गाय' को राष्ट्रीय पशु घोषित कर दिया जाए, ताकि इससे जुड़े सभी विवाद हमेशा के लिए खत्म हो जाएं. मौलाना ने मुस्लिमों से बीफ का बहिष्कार करने की अपील करते हुए एक बेहद अजीब तर्क दिया कि "जो जानवर जितना ज्यादा खाया जाता है, वह उतना ही ज्यादा पैदा होता है." उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर मुस्लिम गाय खरीदना और खाना छोड़ देंगे, तो इसका सबसे बड़ा आर्थिक नुकसान हिंदू समुदाय को ही उठाना पड़ेगा.