मुल्तानी मिट्टी और चंदन से खास हर्बल थैरेपी, घर पर ही हटा लें टैन और स्किल बर्न, जानें कैसे

मुल्तानी मिट्टी और चंदन से खास हर्बल थैरेपी, घर पर ही हटा लें टैन और स्किल बर्न, जानें कैसे
Skin burn home remedy: राजस्थान की भीषण गर्मी में जहां लोग तेज धूप और लू से परेशान हैं, वहीं अब त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए आयुर्वेदिक उपचार लोगों को बड़ी राहत दे रहा है. बीकानेर के राजकीय आयुर्वेद औषधालय में इन दिनों एक खास हर्बल मुखालेप थैरेपी चर्चा का विषय बनी हुई है. इस प्राकृतिक उपचार में मुल्तानी मिट्टी, रक्त चंदन, मंजिष्ठा, सारीवा और दूर्वा जैसी औषधियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो चेहरे की टैनिंग, जलन और पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं में राहत देने का काम कर रही हैं. खास बात यह है कि इस थैरेपी में किसी भी प्रकार के केमिकल का उपयोग नहीं किया जाता, जिससे यह त्वचा के लिए सुरक्षित मानी जा रही है.आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार यह लेप त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ धूप से होने वाले नुकसान को भी कम करता है. गर्मियों में बढ़ती स्किन प्रॉब्लम्स के कारण अब रोजाना कई महिलाएं और युवा इस आयुर्वेदिक उपचार के लिए औषधालय पहुंच रहे हैं. प्राकृतिक तरीके से त्वचा की देखभाल चाहने वालों के बीच यह थैरेपी तेजी से लोकप्रिय होती जा रही है.