'मुन्ने मियां' कहकर पुकारा तो ठहर गए रजा मुराद, 65 साल बाद लौटे रामपुर की गलियों में, पिता के संघर्ष और फिल्मी सफर के सुनाए अनसुने किस्से
Raza Murad: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद 65 साल बाद अपने पुराने शहर रामपुर के मोहल्ले 'जीना इनायत खां' पहुंचे, जहां पुरानी यादें ताजा कर वह बेहद भावुक हो गए. जब एक बुजुर्ग पड़ोसन ने उन्हें बचपन के नाम 'मुन्ने मियां' से पुकारा, तो अभिनेता की आंखें नम हो गईं. इस दौरान उन्होंने अपने पिता के फिल्मी सफर और नवाब के आदेश पर रामपुर छोड़ने के दिलचस्प किस्से भी साझा किए. यादों के इस सफर ने मशहूर विलेन को फिर से बच्चा बना दिया.