मानिकपुर के किसान हीरामढ़ी जैविक सब्जी की खेती से रोज कमा रहे 6 हजार, सीधे खेत से खरीदने पहुंच रहे लोग

मानिकपुर के किसान हीरामढ़ी जैविक सब्जी की खेती से रोज कमा रहे 6 हजार, सीधे खेत से खरीदने पहुंच रहे लोग
चित्रकूट के मानिकपुर पाठा के उमरी गांव के किसान हीरामढ़ी कुशवाहा ने लोकल 18 को बताया कि पहले उनके इलाके में सब्जियां चित्रकूट मुख्यालय कर्वी या फिर मध्य प्रदेश के सतना जिले से मंगाई जाती थीं. स्थानीय बाजारों में बाहर से आने वाली सब्जियों पर ही लोग निर्भर रहते थे. लेकिन अब गांव के किसान खुद सब्जियां उगा रहे हैं और आसपास के लोग सीधे खेतों से खरीदारी करने पहुंच रहे हैं.