माइनस 50 डिग्री तापमान और मुश्किल हालात... फिर भी उदयपुर की मनस्वी ने फतह किया माउंट एवरेस्ट, राजस्थान का बढ़ाया मान
Success Story Of Udaipur Girl Mansavi Agrawal: उदयपुर की मनस्वी अग्रवाल ने Mount Everest पर तिरंगा फहराकर राजस्थान का नाम दुनिया भर में रोशन कर दिया है. माइनस 50 डिग्री तापमान और बेहद खतरनाक हालात के बीच उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. अब वह राजस्थान की सामान्य नागरिक श्रेणी की पहली महिला बन गई हैं, जिन्होंने एवरेस्ट फतह किया है. उनकी सफलता आज युवाओं और खासकर बेटियों के लिए हौसले और सपनों की नई मिसाल बन चुकी है.