महिला आरक्षण की आड़ में 'शकुनी चाल' चल रही सरकार, कांग्रेस ने जातिगत जनगणना पर केंद्र को दिखााया आईना
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कास्ट सेंसस को लेकर कड़ा प्रहार किया है. सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सरकार पिछड़े वर्ग से बहुत डर रही है. बिहार और तेलंगाना के सर्वे ने कास्ट का सच दुनिया को दिखाया है. कांग्रेस 2023 से ही ओबीसी महिलाओं के लिए रिजर्वेशन मांग रही है. केंद्र सरकार कास्ट सेंसस से बचने के लिए परिसीमन का ड्रामा कर रही है. सुप्रीम कोर्ट में भी केंद्र सरकार ने कास्ट सेंसस का कड़ा विरोध किया था. पीएम मोदी ने कास्ट सेंसस मांगने वालों को अर्बन नक्सल की सोच बताया था.