महराजगंज के छात्र का ऑटोमैटिक स्मार्ट ब्रिज, जो हादसों पर लगाएगा ब्रेक..यहां जानिए कैसे करता है काम
महराजगंज के छात्र आदर्श मिश्रा ने रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक स्मार्ट ब्रिज मॉडल तैयार किया है. यह ऑटोमैटिक ब्रिज ट्रेन के आने पर हट जाता है और ट्रेन गुजरने के बाद फिर से बन जाता है, जिससे प्लेटफॉर्म के बीच आवागमन सुरक्षित और आसान हो जाता है.