मछली पालन का हिट फॉर्मूला! 4 लाख लगाकर 12 लाख का टर्नओवर, बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में कमाल का प्रबंधन
Fish Farming in Flood Areas Tips: बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जहां खेती करना अक्सर घाटे का सौदा साबित होता है. वहां प्रगतिशील किसान रणधीर कुमार मुन्ना ने मछली पालन का ऐसा 'हिट फॉर्मूला' तैयार किया है जिसने सबको हैरान कर दिया है. 7 एकड़ जमीन पर 4 लाख की लागत लगाकर वे सालाना 12 लाख का कारोबार कर रहे हैं. बिना सरकारी मदद के, निजी संसाधनों से तैयार यह प्रबंधन आज क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह दिखा रहा है.