मछली किसानों की पहली पसंद बनीं ये 5 वैरायटी, तेजी से बढ़ती हैं और दिलाती हैं लाखों का मुनाफा

मछली किसानों की पहली पसंद बनीं ये 5 वैरायटी, तेजी से बढ़ती हैं और दिलाती हैं लाखों का मुनाफा
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में मछली पालन किसानों के लिए कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाला व्यवसाय बनता जा रहा है. रोहू, कतला, मृगल, कॉमन कार्प, ग्रास कार्प और सिल्वर कार्प जैसी तेजी से बढ़ने वाली मछलियों की बाजार में भारी मांग है. सही प्रजाति चयन, बेहतर प्रबंधन और संतुलित चारा से किसान एक सीजन में लाखों रुपये तक की कमाई कर रहे हैं. धनोरा गांव जैसे क्षेत्र अब फिश फार्मिंग हब के रूप में उभर रहे हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है.