मऊ के भातकोल से बंदीघाट लिंक रोड पर बड़े गड्ढों से रोज हादसे, स्कूली छात्र सबसे ज्यादा प्रभावित, ग्रामीणों के शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं
Mau news: लोकल 18 से बात करते हुए फरीदपुर निवासी अजय चौधरी बताते हैं कि लगभग 4 से 5 वर्षों से यह सड़क गड्ढों में तब्दील है, जिससे आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही हैं. सबसे अधिक दुर्घटनाएं स्कूली छात्राओं के साथ होती है क्योंकि इस सड़क से स्कूली छात्र छात्राओं का प्रतिदिन आना जाना रहता है. बड़े-बड़े गड्ढे होने की वजह से इन गड्डो में स्कूली छात्र साइकिल लेकर गिर जाते हैं जिससे उनकी साइकिल भी टूट जाती है और वह घायल तो होते ही है.