मऊ की इस 'खास' बर्फी का विदेशों में जलवा, खाने के बाद शरीर में उतर आती है ठंडक! दीवाने हुए सात समंदर पार के लोग
Mau Lauki Barfi: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद की प्रसिद्ध 'लौकी की बर्फी' अपनी शुद्धता और अनोखे स्वाद के लिए विदेशों तक मशहूर है. पिछले 50 वर्षों से भोला स्वीट हाउस द्वारा बनाई जा रही यह मिठाई न केवल गर्मी में शरीर को ठंडक देती है, बल्कि कई दिनों तक खराब भी नहीं होती. ₹400 किलो मिलने वाली यह बर्फी शुगर के मरीजों और व्रत रखने वालों के लिए भी सुरक्षित है. मऊ से लेकर मुंबई और सात समंदर पार तक इस खास मिठाई की भारी मांग रहती है.