मऊ का चमत्कारी मंदिर... यहां मन्नत मांगने से सूनी गोद भर जाती है, 120 साल पुराने इस मंदिर की महिमा है न्यारी!

मऊ का चमत्कारी मंदिर... यहां मन्नत मांगने से सूनी गोद भर जाती है, 120 साल पुराने इस मंदिर की महिमा है न्यारी!
Mau Shiv Ram Janki Mandir: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में स्थित बरहदपुर कुटी का प्राचीन शिव-राम जानकी मंदिर अपनी चमत्कारिक महिमा के लिए प्रसिद्ध है. सन 1904 में निर्मित यह मंदिर पूरी तरह पत्थरों की बेमिसाल नक्काशी से बना है. मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने पर निसंतान दंपतियों को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है. अपनी ऐतिहासिक बनावट और आध्यात्मिक शक्ति के कारण इसे सरकारी पर्यटन स्थल का दर्जा भी प्राप्त है, जहां दूर-दूर से भक्त अपनी मुरादें लेकर आते हैं.