मई तो कट गई, असली तपिश जून में, तरसाएगा मानसून, IMD ने दी बेहद बुरी खबर
IMD Monsoon Update: IMD ने मानसून 2026 को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार जून से सितंबर तक देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत में कमजोर मानसून का असर ज्यादा दिख सकता है. जून महीने में कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव का खतरा भी बढ़ेगा. अल नीनो की स्थिति मानसून को कमजोर कर सकती है. कम बारिश का असर खेती, बिजली उत्पादन और पेयजल संकट पर पड़ने की आशंका है. IMD ने राज्यों को अभी से तैयारी मजबूत करने की सलाह दी है.