मंदिरी नाले पर बनी 'स्मार्ट सड़क' से अब मिनटों में पहुंचें जेपी गंगा पथ, ट्रैफिक जाम और जलजमाव से राहत

मंदिरी नाले पर बनी 'स्मार्ट सड़क' से अब मिनटों में पहुंचें जेपी गंगा पथ, ट्रैफिक जाम और जलजमाव से राहत
Naveen Kishore Sinha Path Patna: राजधानी पटना की लाइफलाइन कही जाने वाली सड़कों में अब एक नया अध्याय जुड़ गया है. मंदिरी नाले के ऊपर बनी दो लेन की 'स्मार्ट' सड़क न केवल शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों को राहत देगी, बल्कि उत्तर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए भी एक सुगम विकल्प बनेगी. इस नई सड़क का नाम दिवंगत विधायक नवीन किशोर सिन्हा के नाम पर 'नवीन सिन्हा पथ' रखा गया है.