भूल जाओ गर्मी को... 45°C तापमान में भी कूल-कूल! पाली की ये खूबसूरत जगहें बन रही हैं समर वेकेशन की नई पसंद
Summer Vacation Rajasthan: पाली जिले की कई खूबसूरत और ठंडक भरी जगहें इस बार समर वेकेशन में पर्यटकों की पहली पसंद बन रही हैं. चिलचिलाती गर्मी के बीच यहां मौजूद प्राकृतिक और शांत वातावरण लोगों को राहत का अहसास कराता है. पाली के पहाड़ी इलाकों, हरियाली से घिरे स्थानों और पानी वाले पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. खास बात यह है कि ये जगहें फोटो शूट और सोशल मीडिया रील्स के लिए भी काफी लोकप्रिय हो रही हैं. परिवार, युवा और ट्रैवल प्रेमी यहां प्रकृति के बीच समय बिताकर सुकून महसूस कर रहे हैं. स्थानीय पर्यटन स्थलों पर सुबह और शाम के समय पर्यटकों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है.