भूल जाएंगे शहर... इतिहास और प्रकृति का डबल डोज! भरतपुर के ये टूरिस्ट स्पॉट दोस्तों संग घूमने के लिए हैं बेस्ट
Bharatpur Picnic Spots: भरतपुर अपने ऐतिहासिक स्थलों, प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है. यहां के पिकनिक स्पॉट परिवार और दोस्तों के साथ यादगार समय बिताने के लिए बेहतरीन माने जाते हैं. खासतौर पर केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान पर्यटकों को प्रकृति और पक्षियों की अद्भुत दुनिया से रूबरू कराता है. इसके अलावा किले, झीलें और हरियाली से घिरी जगहें लोगों को सुकून का अनुभव कराती हैं. वीकेंड ट्रिप और फैमिली आउटिंग के लिए भरतपुर राजस्थान के सबसे खास पर्यटन स्थलों में शामिल होता जा रहा है.