भीषण गर्मी और धूप में भी लहलहाएगी मक्के की फसल, बस अपनाएं मल्चिंग की यह तकनीक
गर्मियों में कम पानी और वैज्ञानिक तकनीक से मक्के की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही है. विशेषज्ञों ने बेहतर पैदावार के लिए नियमित निराई-गुड़ाई, खरपतवार प्रबंधन और मल्चिंग के जरिए नमी संरक्षण की सलाह दी है. सही समय पर सिंचाई और उचित देखरेख से किसान कम लागत में बंपर उत्पादन ले सकते हैं.