भारत में नया बिजनेस शुरू करने जा रही ऐपल, 100 करोड़ साझा निवेश की तैयारी, इस बार फोन नहीं कुछ और बनाने का प्‍लान

भारत में नया बिजनेस शुरू करने जा रही ऐपल, 100 करोड़ साझा निवेश की तैयारी, इस बार फोन नहीं कुछ और बनाने का प्‍लान
Apple New Investment : दिग्‍गज टेक कंपनी ऐपल ने भारत के एक और सेक्‍टर में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए भारतीय कंपनी क्‍लीनमैक्‍स का हाथ पकड़ा है. दोनों ने मिलकर 100 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश करने की योजना बनाई है. उनका लक्ष्‍य है कि क्‍लीन एनर्जी बनाकर उद्योगों को बेचा जाए.