भारत के दांव से टेंशन में आया चीन, लगा हाथ-पांव मारने, अमेरिकी की तो घिग्घी ही बंध गई!

भारत के दांव से टेंशन में आया चीन, लगा हाथ-पांव मारने, अमेरिकी की तो घिग्घी ही बंध गई!
Rare Earth Minerals News: वैश्विक स्तर पर 'क्रिटिकल मिनरल्स' (महत्वपूर्ण खनिजों) की दौड़ में भारत अब चीन के लंबे समय से चले आ रहे एकाधिकार को कड़ी चुनौती दे रहा है. ईवी, सेमीकंडक्टर और रक्षा प्रणालियों के लिए जरूरी लिथियम, कोबाल्ट और रेयर अर्थ एलिमेंट्स जैसे खनिजों को भारत अब केवल एक आर्थिक मुद्दा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक प्राथमिकता मान रहा है. 2025 में शुरू किए गए 'नेशनल क्रिटिकल मिनरल्स मिशन' के जरिए नई दिल्ली तेजी से अपनी घरेलू और विदेशी सप्लाई चेन को सुरक्षित करने में जुटी है. भारत के इस मजबूत कदम से बीजिंग में चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि चीन को डर है कि इस पहल से चीनी खनिज आपूर्ति नेटवर्क पर दुनिया भर के देशों की निर्भरता धीरे-धीरे कम होने लगेगी.