भारत की सीमा के पास ड्रैगन का नया चक्रव्यूह! 'रेयर अर्थ' की आड़ में म्यांमार के विद्रोहियों को पाल रहा है चीन
India Myanmar Border China Threat: चीन इन दिनों म्यांमार में भारत से लगती सीमा पर खतरनाक खेल खेल रहा है. वह विद्रोह को हवा देने के लिए 'रेयर अर्थ' का इस्तेमाल एक हथियार के रूप में कर रहा है. चीन ने म्यांमार के विद्रोही समूहों को आर्थिक रूप से अपने ऊपर निर्भर बना लिया है. इससे न केवल भारत की सुरक्षा को खतरा है, बल्कि भारत का 'एक्ट ईस्ट' मिशन भी अधर में लटक गया है.