ब्रिटेन बिक जाए तब भी नहीं चुका पाएगा 4500000 करोड़ डॉलर, फिर ऐंठन किस बात की? गोरों को अपने कुकर्म भी याद नहीं
सौ बात की एक बात: ब्रिटेन में आजकल एक हवा चल रही है - भारतीय वहां के रोजगार पर डाका डाल रहे हैं. अब इन गोरों को वो बात भी याद नहीं रह गई, जब वे लोग भारत को लूटकर खुद सुपरपावर बने. यहां के पैसों से खुद को सजाया, संवारा और सशक्त किया. गोरे ये भी भूल गए कि उन्होंने भारत में लूटपाट की थी, जबकि भारतीय अपनी काबिलियत के दम पर आगे बढ़ रहे हैं.