ब्रिटिश अधिकारी के नाम पर मिर्जापुर के इस बाजार का पड़ा नाम, शहर का है पहला मार्केट, जाने इतिहास

ब्रिटिश अधिकारी के नाम पर मिर्जापुर के इस बाजार का पड़ा नाम, शहर का है पहला मार्केट, जाने इतिहास
Mirzapur Historical Place : शहर के वासलीगंज का नाम लॉर्ड मार्कक्वेस वेलेस्ले के पर है. ब्रिटिश काल में ये सबसे प्रसिद्ध अधिकारियों में एक थे. वासलीगंज का नाम पहले वेलेस्लेगंज था, जो शहर का पहला बाजार था. हालांकि, बदलते दौर में नाम परिवर्तित होकर वासलीगंज हो गया. उस समय वासलीगंज बाजार का रकबा काफी बड़ा था. यह तुलसी चौक से लेकर मुकेरी बाजार तक फैला है.