ब्यूटी पार्लर वालों की छुट्टी! AI स्कैन करते ही खुल जाएगी स्किन की पोल, 60 सेकंड में रिपोर्ट आपके हाथों में
AI Skin Analysis Jodhpur: जोधपुर में अब स्किन केयर पूरी तरह हाईटेक हो चुका है. यहां एडवांस AI तकनीक की मदद से केवल 1 मिनट में स्किन का पूरा एनालिसिस किया जा रहा है. इस स्मार्ट स्किन स्कैनिंग सिस्टम के जरिए चेहरे की झुर्रियां, पिग्मेंटेशन, पिंपल्स, ऑयल लेवल, पोर्स और त्वचा के अंदर छिपी समस्याओं तक का पता लगाया जा सकता है. खास बात यह है कि यह तकनीक चेहरे की तस्वीरों को स्कैन कर तुरंत डिजिटल रिपोर्ट तैयार करती है, जिससे सही उपचार और स्किन केयर प्लान बनाना आसान हो जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार AI आधारित यह स्किन एनालिसिस भविष्य की ब्यूटी और हेल्थ टेक्नोलॉजी का बड़ा कदम माना जा रहा है.