बेंगलुरु टेरर प्लॉट में NIA का एक्शन, आतंकी छोटा उस्मान को 7 साल की सजा, लश्कर के नेटवर्क से उड़ी नींद
विक्रम कुमार को फरार आतंकी जुनैद से बहुत भारी फंडिंग मिलती थी. इन आतंकियों ने टी नासिर को जेल से भगाने का प्लान बनाया था. कोर्ट ले जाते समय नासिर को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश थी. भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए यह खौफनाक नेटवर्क बना था. बेंगलुरु क्राइम ब्रांच ने जुलाई 2023 में इस भारी साजिश का पर्दाफाश किया था.