बुजुर्गों के लिए वरदान! स्पेक्ट्रा संस्था ने शुरू किया 50 बेड का निःशुल्क वृद्धाश्रम, अब नहीं रहेंगे बेसहारा

बुजुर्गों के लिए वरदान! स्पेक्ट्रा संस्था ने शुरू किया 50 बेड का निःशुल्क वृद्धाश्रम, अब नहीं रहेंगे बेसहारा
Alwar Hindi News: अलवर जिले में सामाजिक सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है, जहां स्पेक्ट्रा संस्था द्वारा राता कला क्षेत्र में 50 बेड का निःशुल्क वृद्धाश्रम स्थापित किया गया है. इस आश्रम का उद्देश्य उन बुजुर्गों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन देना है, जो किसी कारणवश अकेले या बेसहारा हैं. यहां रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को रहने, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. संस्था का यह प्रयास समाज में मानवता और सेवा की भावना को बढ़ावा देने वाला है. ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की सुविधा शुरू होने से कई बुजुर्गों को राहत मिलेगी और उन्हें एक सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा.