बीमार होने से पहले पशुओं में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते इन तरीकों से करें पहचान वरना होगा नुकसान
अप्रैल से अक्टूबर के बीच पशुओं में कई संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिससे पशुपालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. पशु वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह के अनुसार, चारा कम खाना, हाव-भाव बदलना और कमजोरी जैसे लक्षण पशु के बीमार होने के संकेत हो सकते हैं. साफ-सफाई, समय पर टीकाकरण और बाहरी परजीवियों से बचाव करके पशुओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है.