बीजेपी में कौन बनेगा हिंदुत्व का सबसे बड़ा पोस्टर बॉय? सुवेंदु, हिमंता और सीएम योगी के बीच रेस शुरू!
BJP Hindutva Agenda : पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही सुवेंदु अधिकारी ने ताबड़तोड़ कड़े फैसले लेकर पूरे देश को चौंका दिया है. घुसपैठियों के खिलाफ 'डिटेक्ट, डिलीट, डिपोर्ट' नीति और तुष्टीकरण पर कड़े प्रहार के बाद अब उनकी तुलना भाजपा के दो सबसे फायरब्रांड मुख्यमंत्रियों यूपी के योगी आदित्यनाथ और असम के हिमंता बिस्वा सरमा से होने लगी है. क्या सुवेंदु बीजेपी में हिंदुत्व के नए 'पोस्टर बॉय' बनकर उभर रहे हैं? पढ़ें बीजेपी के तीनों सीएम में कौन किस पर भारी पड़ रहा है.