बिहार में मंत्रिपरिषद विस्तार की तैयारी तेज, पटना का गांधी मैदान बंद, पीएम मोदी के शामिल होने की संभावना

बिहार में मंत्रिपरिषद विस्तार की तैयारी तेज, पटना का गांधी मैदान बंद, पीएम मोदी के शामिल होने की संभावना
Bihar cabinet expansion: बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर बड़ा सियासी मंच सजने जा रहा है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनने जा रहे नए मंत्रिपरिषद के विस्तार को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और राजधानी का ऐतिहासिक गांधी मैदान इस बड़े आयोजन का गवाह बनने जा रहा है. यह कैबिनेट विस्तार सिर्फ मंत्रियों की संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं होगा, बल्कि बिहार की राजनीति में नए समीकरण और नेतृत्व की दिशा भी तय करेगा.