बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस का नया नियम, अब 'फर्स्ट डिवीजन' से पास होने पर ही मिलेगा DL, कमर्शियल के लिए 100% जरूरी
Bihar Driving License Rules: बिहार में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना पहले जितना आसान नहीं रहेगा. सड़क हादसों को कम करने और बिना ट्रेनिंग वाले चालकों को सड़कों से दूर रखने के लिए परिवहन विभाग ने ड्राइविंग टेस्ट के नियम बेहद सख्त कर दिए हैं. नई व्यवस्था के तहत अब लाइसेंस पाने के लिए आवेदकों को टेस्ट में कम से कम 60 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य कर दिया गया है.