बिहार में औद्योगिक क्रांति की नई शुरुआत, मुजफ्फरपुर और किशनगंज में लगेंगे डालमिया-अंबुजा सीमेंट प्लांट, सीएम सम्राट चौधरी ने खुद दी बड़ी जानकारी

बिहार में औद्योगिक क्रांति की नई शुरुआत, मुजफ्फरपुर और किशनगंज में लगेंगे डालमिया-अंबुजा सीमेंट प्लांट, सीएम सम्राट चौधरी ने खुद दी बड़ी जानकारी
Samrat Choudhary News : बिहार में औद्योगिक निवेश को नई रफ्तार देने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. देश की दिग्गज सीमेंट कंपनियों डालमिया और अंबुजा सीमेंट को राज्य में बड़ी निर्माण इकाइयां स्थापित करने की अंतिम मंजूरी दे दी गई है. मुजफ्फरपुर और किशनगंज में बनने वाली इन परियोजनाओं से बिहार के औद्योगिक विकास को नई पहचान मिलने के साथ हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.