बिहार-झारखंड में तूफानी बारिश, एमपी-राजस्थान में लू का तांडव, दिल्ली में अब खूब पसीने छुड़ाएगी गर्मी, IMD अलर्ट

बिहार-झारखंड में तूफानी बारिश, एमपी-राजस्थान में लू का तांडव, दिल्ली में अब खूब पसीने छुड़ाएगी गर्मी, IMD अलर्ट
Aaj Ka Mausam Live: भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार 13 मई को देश के कई हिस्सों में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे. एक तरफ उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, तो दूसरी ओर पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. आईएमडी के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा. पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और हीटवेव की चेतावनी दी गई है.