बिना नौकरी अब खुद का काम, दुकान शुरू करने का मौका, 2000 महीना मदद और 3.5 लाख तक लोन भी उपलब्ध
Rampur news: ऐसे कई युवा हैं जो कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी या कृषि व्यवसाय प्रबंधन जैसे विषयों से पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तलाश में रहते हैं. अब उनके लिए यह योजना एक नया रास्ता बन सकती है उप कृषि निदेशक राम किशन सिंह के मुताबिक योजना का मकसद गांवों में किसानों को खाद, बीज, दवा और खेती की सलाह एक ही जगह उपलब्ध कराना है. साथ ही स्थानीय युवाओं को अपना काम शुरू करने का मौका देना भी है.