बाल झड़ने की समस्या से राहत दिलाएगा यह आसान घरेलू नुस्खा, जानिए इस्तेमाल का तरीका
इस नुस्खे में मेथी दाना, मंगरैल (कलौंजी), करी पत्ता, नीम की पत्तियां और नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है. जरूरत के अनुसार इसमें एलोवेरा जेल और सरसों का तेल भी मिलाया जा सकता है. ये सभी तत्व बालों को अंदर से पोषण देने के साथ-साथ स्कैल्प को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं.