बांग्लादेश Measles Crisis, 460 बच्चों की मौत, 15 लाख पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
बांग्लादेश में खसरे से 450 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है और 53 हजार से अधिक संदिग्ध मामले सामने आए हैं. सबसे ज्यादा असर 5 साल से कम उम्र के बच्चों पर पड़ा है. इस तबाही की सबसे बड़ी वजह लाखों बच्चों का अधूरा वैक्सीनेशन है. आलोचकों का आरोप है कि सितंबर 2025 में मुहम्मद यूनुस सरकार द्वारा UNICEF के जरिए वैक्सीन खरीद व्यवस्था बंद कर ओपन टेंडर सिस्टम लागू करने के बाद हालात तेजी से बिगड़े हैं.