बहराइच के रमन की जादुई शिकंजी का नहीं कोई तोड़! न सोडा न कोई केमिकल बस पानी, चीनी, नींबू, मसाले से होती है तैयार, लगी रहती है लाइन

बहराइच के रमन की जादुई शिकंजी का नहीं कोई तोड़! न सोडा न कोई केमिकल बस पानी, चीनी, नींबू, मसाले से होती है तैयार, लगी रहती है लाइन
Best Shikanji in Bahraich: तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप में अगर गले को तर करने के लिए कुछ ठंडा और शुद्ध मिल जाए, तो दिन बन जाता है. उत्तर प्रदेश के बहराइच शहर में इन दिनों एक खास 'शिकंजी' लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. यह कोई साधारण शिकंजी नहीं, बल्कि पिछले 20 सालों से विरासत में मिली एक ऐसी रेसिपी है, जिसका स्वाद लेने के लिए लोग दूर-दूर से हीरा सिंह मार्केट खिंचे चले आते हैं. बिना किसी केमिकल और सोडे के तैयार होने वाली रमन की यह 'कुल्हड़ वाली शिकंजी' न केवल आपकी प्यास बुझाती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी वरदान साबित हो रही है.