बब्बी के समोसे पर गर्मी भी बेअसर! स्वाद ऐसा कि खाने के लिए रोज उमड़ती है भीड़, मात्र 10 रुपये मिलता एक प्लेट

बब्बी के समोसे पर गर्मी भी बेअसर! स्वाद ऐसा कि खाने के लिए रोज उमड़ती है भीड़, मात्र 10 रुपये मिलता एक प्लेट
छतरपुर जिले के लवकुश नगर में पिछले 20 सालों एक ऐसी भी समोसे की दुकान है. जिसका स्वाद आज भी लोगों को खी़च लाता है. दरअसल, शहर के बब्बी चौरसिया पिछले 20 सालों से समोसे बनाने का काम कर रहे हैं. जिसके चलते बप्पी समोसे वाला पूरे शहर में एक ब्रांड बन चुका है. यहां 10 रुपए के समोसे के साथ में 3 तरह की चटनी, भरपेट रायता और दही भी मिलता है.