बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद 9 मई को हो सकता है शपथ ग्रहण, काशी के ज्योतिषाचार्य ने बताया बेहद शुभ संयोग

बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद 9 मई को हो सकता है शपथ ग्रहण, काशी के ज्योतिषाचार्य ने बताया बेहद शुभ संयोग
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद अब नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. बताया जा रहा है कि 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन कलाष्टमी, श्रवण नक्षत्र और शुक्ल योग का विशेष संयोग बन रहा है, जिसे बीजेपी के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. वहीं चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज कर बड़ा राजनीतिक बदलाव कर दिया है.