'बंगाल जीत के बाद ओडिशा में आलू की कमी नहीं होगी,' CM ने क्यों कहा ऐसा, क्या है वजह?
West Bengal BJP Winning Reaction: पश्चिम बंगाल चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि अब राज्य में आलू की कमी नहीं रहेगी. दरअसल पिछले कई महीनों से बंगाल से आने वाली सप्लाई में रुकावट के कारण ओडिशा में आलू के दाम 50-60 रुपए किलो तक पहुंच गए थे. मांझी ने उम्मीद जताई है कि नई सरकार के साथ बेहतर समन्वय से यह समस्या खत्म हो जाएगी. साथ ही राज्य सरकार अब खुद भी आलू उत्पादन बढ़ाने और अन्य राज्यों से सप्लाई मजबूत करने की योजना पर काम कर रही है. यह बयान अब सियासत और सोशल मीडिया दोनों में चर्चा का विषय बन गया है.