बंगाल चुनाव में ओवैसी खोलेंगे खाता? बोले- कोलकाता का कर देंगे चक्का जाम, अब होगा मुसलमानों का अपना नेतृत्व
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनावी समर में एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी आक्रामक शैली से राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है. मुर्शिदाबाद की विशाल रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला. ओवैसी ने न केवल ममता सरकार पर अल्पसंख्यकों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया, बल्कि यह भी चेतावनी दी कि यदि मुर्शिदाबाद के लोगों को न्याय नहीं मिला, तो वे कोलकाता में 'चक्का जाम' करने से पीछे नहीं हटेंगे.