बंगाल के हकीमपुर बॉर्डर पर दिख रहा घुसपैठियों की आंखों में खौफ, CM सुवेंदु के ऑपरेशन डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट से हड़कंप

बंगाल के हकीमपुर बॉर्डर पर दिख रहा घुसपैठियों की आंखों में खौफ, CM सुवेंदु के ऑपरेशन डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट से हड़कंप
पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी सरकार का बांग्लादेशी धुसपैठिये पर एक्शन शुरू हो गया है.  पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बंगाल चुनाव में जो कहा, वह अब जमीन पर नजर आने लगा है. पश्चिम बंगाल में 'डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट' की नीति पर एक्शन शुरू होते ही बॉर्डर पर कोहराम मच गया है. मंगलवार सुबह उत्तर 24 परगना के बशीरहाट सबडिवीजन के अंतर्गत आने वाले हाकिमपुर चेकपोस्ट पर एक अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला, जहां 100 से अधिक बांग्लादेशी पुरुष और महिलाएं अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर वापस अपने देश भागने की फिराक में इकट्ठा हो गए.