बंगाल की खाड़ी में उठ रहा बवंडर! 48 घंटों में चक्रवात, IMD का पटना-कोलकाता तक तबाही वाली बारिश की चेतावनी
Bay of Bengal Cyclonic Circulation Alert : मौसम विभाग की चेतावनी से ऐसा लग रहा है कि इस साल मानसून समय से पहले ही दस्तक देगा. बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक शक्तिशाली 'महा-बवंडर' उठ रहा है, जो आने वाले दिनों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है. यह सिस्टम इतना मजबूत है कि यह न केवल दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश लाएगा, बल्कि 2026 के मानसून की रफ्तार को भी बदल सकता है.